आगरालीक्स…आगरा में AZIP EV की धमाकेदार एंट्री. भारत का पहला AZIP EV शोरूम आगरा में खुला. आधुनिक तकनीक, आकर्षक डिज़ाइन, बेहतरीन गुणवत्ता और भरोसेमंद आफ्टर सेल्स सर्विस के साथ किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर…
ऑटोमोटिव लुब्रिकेंट उद्योग में पिछले 28 वर्षों से अपनी मजबूत पहचान बना चुकी Azip Lubricants Pvt. Ltd. ने अब इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में कदम रखते हुए AZIP EV के नाम से अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट की शुरुआत की है । इसी क्रम में बुधवार को कंपनी ने भारत का पहला AZIP EV शोरूम आगरा में शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों, व्यापारिक सहयोगियों, डीलरों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही इस अवसर पर कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि AZIP EV का उद्देश्य ग्राहकों को आधुनिक तकनीक, आकर्षक डिज़ाइन, बेहतरीन गुणवत्ता और भरोसेमंद आफ्टर सेल्स सर्विस के साथ किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध कराना है।

कंपनी के युवा उद्यमी साहिल जैन (मार्केटिंग MBA) ने बताया कि परिवार पिछले 28 वर्षों से ऑटोमोटिव लुब्रिकेट उद्योग में कार्य कर रहा है बदलते समय और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की बढ़ती मांग को देखते हुए उन्होंने अपनी शिक्षा पूर्ण करने के बाद इस नए सेगमेंट में उतरने का निर्णय लिया उन्होंने कहा कि आगरा से शुरुआत के बाद कंपनी का लक्ष्य पूरे भारत में AZIP EV का मजबूत डीलर एवं शोरूम नेटवर्क स्थापित करना है।
इस अवसर पर कंपनी की निदेशक अनीता जैन ने कहा कि ग्राहकों का वर्षों से मिला विश्वास ही कंपनी की सबसे बड़ी पूंजी है । उन्होंने बताया कि AZIP EV परियोजना के विकास, योजना और संचालन में पूरी टीम ने समर्पण के साथ कार्य किया है तथा भविष्य में ग्राहकों को बेहतर उत्पाद और उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराना कंपनी की प्राथमिकता रहेगी। कंपनी के अनुसार, AZIP EV के माध्यम से ग्राहकों को पर्यावरण-अनुकूल, आधुनिक और विश्वसनीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे कंपनी का विश्वास है कि जिस गुणवत्ता और भरोसे के बल पर Azip Lubricants ने देशभर में अपनी पहचान बनाई है, उसी विश्वास के साथ AZIP EV भी भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा। आगरा से शुरू हुई AZIP EV की यह यात्रा अब पूरे भारत की ओर बढ़ने के लिए तैयार है।
