मथुरालीक्स…विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन आए. प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए. कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चले दोनों…देखें वीडियो
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बुधवार को पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे. यहां उन्होंने सुबह संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए. कोहली ओर अनुष्का को श्री हित राधा केलीकुंज आश्रम में नंगे पैर घूमते देखा गया और उनके इस दौरे का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दोनेां नंगे पैर हाथ पकड़कर कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरे.बताया जाता है कि दोनों सुबह चार बजे आश्रम पहुंचे. यहां प्रेमानंद महाराज के दर्शन और एकांतिक वार्तालाप की. इसके बाद दोनों आश्रम के बाहर नंगे पैर निकले. हाथ में प्रसाद भी था. वही वृंदावन में जैसे ही लोगों ने इन दोनों को देखा तो लोग इनकी तस्वीरें लेने लगे. 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है और इससे पहले ही कोहली ने अनुष्का संग प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए हैं. इससे पहले आईपीएल सीजन 2026 का खिताब आरसीबी को जिताने के बाद कोहली प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे थे.