आगरालीक्स …Agra News: आगरा के स्क्रैब कारोबारी को 250 करोड़ की साइबर ठगी में अरेस्ट किया गया है, कारोबारी पर 25 हजार रुपये का ईनाम था।
आगरा के फतेहपुर सीकरी के कोटला मोहल्ला निवासी अंचित गोयल की नगर पालिा के सामने हलवाई की पुश्तैनी दुकान है। अंचित ने आठ साल पहले कबाड़ यानी स्क्रैब का काम शुरू किया था, वह स्क्रैब के फर्जी बिल बनाता था। कानपुर के अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. विपिन टाडा का कहना है कि अप्रैल में बर्रा थाना पुलिस ने 125 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में चार बैंकर्मियों को अरेस्ट किया था। इसके बाद राजीवर सिंह और शिवम को अरेस्ट किया गया, इनसे पूछताछ में 250 करोड़ की साइबर ठगी का पता चला।
अमेरिका की महिला के खाते में भी भेजा गया ठगी का पैसा
पुलिस ने आगरा के रहने वाले स्क्रैब कारोबारी अंचित गोयल को भी अरेस्ट कर लिया, अंचित ने तीन फर्जी फर्मों से जनवरी 2025 से अप्रैल 2026 के बीच 53 करोड़ रुपये का लेनदेन किया। इन फर्जी फर्मों का प्रयोग साइबर ठगी की रकम को खपाने और फर्जी ढंग से जीएसटी से आईटीसी व आयकर क्लेम लेने में किया जा रहा था। ठगी की रकम का एक हिस्सा अमेरिका के कैलिफोर्निया निवासी महिला के खाते में भी भेजा गया, इसकी भी जांच की जा रही है।