आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को वेकमेट फाउंउेशन ने जनसेवार्थ भेंट किया शव वाहन. कमेटी के पास अब कुल 11 शव वाहन
वेकमेट इंडिया लिमिटेड की कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व ईकाई वेकमेट फाउन्डेशन द्वारा सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुऐ श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को जनसेवार्थ आज एक शववाहन समर्पित किया।यह पहल सीएसआर कार्यक्रम के अन्तर्गत शवों को सम्मान ,सुरक्षित व सुगम परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।इससे श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा संचालित शववाहन सेवा और अधिक त्वरित व सुगम होगी। वेकमेट इंडिया लिमिटेड परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में डायरेक्टर मयंक अग्रवाल की माताजी चेअरपर्सन रेखा अग्रवाल ने शववाहन की चाभी बजाजा कमेटी के पदाधिकारियों को सौपीं। कमेटी के अध्यक्ष अनिल जिंदल ने बताया कि इस शववाहन के आने से कमेटी के पास अब कुल 11 शववाहन हो गये। महासचिव राजीव अग्रवाल ने बताया इन ग्यारह के अलावा 1 वाहन अज्ञात शवों के लिए, एक वाहन नेत्रदान व दो वाहन एसी ताबूत सेवा के लिए अलग से कमेटी के पास है। अध्यक्ष अनिल जिंदल ने दानदाता परिवार के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर मयंक अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल तथा बजाजा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील विकल, विशनू चौधरी, ताराचंद गोयल, प्रशान्त गुप्ता, संजीव गुप्ता, राम अग्रवाल,अनुज राठी, विपिन जिंदल आदि मौजूद रहे।