Tuesday , 22 September 2026
Home बिजनेस Agra News: Agra entrepreneurs met Chief Minister Yogi Adityanath…#agranews
बिजनेस

Agra News: Agra entrepreneurs met Chief Minister Yogi Adityanath…#agranews

204

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में पर्यटन के नए विकल्प के रूप में आएगा वेडिंग डेस्टिनेशन. आगरा के उद्यमियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में आगरा के प्रमुख औद्योगिक संगठनों एवं उद्यमियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग के नेतृत्व में आए उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए उद्योग हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। लघु उद्योग भारती की सशक्त मांग पर प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों पर गृहकर की दर को तीन गुना से घटाकर एक गुना किए जाने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही, अक्टूबर 2024 से टीटीजेड (Taj Trapezium Zone) क्षेत्र के उद्योगों पर लागू प्रतिबंधों के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय में प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप उद्योगों को मिली निर्णायक राहत के लिए भी आगरा के समस्त उद्यमियों की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

प्लग एंड प्ले प्लेटेड फैक्ट्री परिसर बनेगा आधार
उद्यमियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तेजी से इंडस्ट्रीज के लिए प्लग एंड प्ले प्लेटेड फैक्ट्री परिसरों के निर्माण को आगे बढ़ाना होगा। जगह की उपलब्धता और महंगाई दोनों की दृष्टि से भविष्य में प्लेटेड फैक्ट्री परिसर ही उद्योगों के विस्तार की आधारशिला होंगे। प्रदेश में कई जगहों पर इसका निर्माण हो रहा है। उन्होंने आगरा में बन रहे प्लेटेड फैक्ट्री परिसर का उदाहरण देते हुए अध्यक्ष लघु उद्योग निगम लिमिटेड राकेश गर्ग से निर्माण की गति के बारे में भी जानकारी ली।

आगरा में 2 नए औद्योगिक क्षेत्र बनाने का आग्रह
जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा आगरा के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे गए। मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि TTZ क्षेत्र के उद्योगों के समग्र विकास के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज प्रदान किया जाए तथा आगरा में बढ़ती औद्योगिक आवश्यकताओं को देखते हुए दो नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना शीघ्र की जाए।

वेडिंग डेस्टिनेशन और ODOC पर हुई चर्चा
उद्यमियों ने 'एक जिला एक व्यंजन' योजना के तहत फूड सेक्टर को मिल रहे प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश के जिलों के खाद्य उत्पादों के लिए विशेष योजना बनाई जाए ताकि हम अंतरराष्ट्रीय पटल पर उत्तर प्रदेश को पहचान दिला सकें और उसके स्वाद को पहुंचा सकें। यूपी वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए प्रमुख राज्य है। राजस्थान की तर्ज पर पूरे प्रदेश को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में प्रमोट करने की आवश्यकता है। आगरा में वेडिंग सिटी की स्थापना का प्रस्ताव भी रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय के साथ मिलकर वैवाहिक उद्योग को बढ़ाने की योजना चल रही है। पर्यटन के नए विकल्प के रूप में वेडिंग डेस्टिनेशन को बढ़ावा दिया जाएगा। नेशनल चैंबर के अध्यक्ष मनोज बंसल ने आगरा में आईटी पार्क की स्थापना का विषय भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

मुख्यमंत्री ने उद्यमियों की सभी बातों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार आगरा के औद्योगिक विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगरा में दो नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास की दिशा में शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाने का भरोसा भी दिलाया। इस अवसर पर राकेश गर्ग, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड, विजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष लघु उद्योग भारती, मनीष अग्रवाल, प्रदेश सचिव लघु उद्योग भारती एवं प्रदेश अध्यक्ष, यूपी वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री को आगरा की प्रसिद्ध मार्बल हैंडीक्राफ्ट कलाकृति भेंट की गई।

इस अवसर पर उपस्थित रहे
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल, प्रदेश सरकार के एमएसएमई मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन, समाजसेवी सुनील जैन, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रशांत पुनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अंजू भदौरिया, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे
विजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष लघु उद्योग भारती, मनीष अग्रवाल, प्रदेश सचिव लघु उद्योग भारती एवं प्रदेश अध्यक्ष यूपी वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, भुवेश अग्रवाल, आगरा कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन, मनोज बंसल, अध्यक्ष नेशनल चैंबर, प्रह्लाद अग्रवाल, अध्यक्ष टूरिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन। बैठक में मुख्यमंत्री का सभी उद्यमियों को विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सभी उद्यमियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार के सहयोग से आगरा का औद्योगिक विकास आगामी वर्षों में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Important news: Banks will remain closed for five consecutive days—two days for holidays and three days for a strike…#agranews

आगरालीक्स…जरूरी खबर, बैंक लगातार पांच दिन रहेंगे बंद. दो दिन छुट्टी और...

बिजनेस

Agra News: The 18th edition of ‘Meet at Agra’ will be held on October 3, 4, and 5, featuring over 250 exhibitors from across the country and around the world…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फुटवियर इंडस्ट्री का सबसे बड़ा मेगा इवेंट ‘मीट एट आगरा’...

बिजनेस

Agra News: Indian Wedding Industries Conclave & Expo 2026 inaugurated; the world of the wedding industry showcased across more than 50 stalls…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में शादियों के कारोबार की संभावनाओं पर...

बिजनेस

Agra News: The grand ‘Indian Wedding Industries Conclave & Expo-2026’ will be held at Hotel Taj Convention in Agra on September 21–22…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सोमवार 21 सितंबर से सजेगा वेडिंग इंडस्ट्री का सबसे बड़ा...

error: Content is protected !!