आगरालीक्स…आगरा में डायलिसिस सेवा के जरूरतमंद मरीजों के लिए हेल्प आगरा को मिले 80 डायलेजर तथा अन्य चिकित्सा उपकरण. दृष्टिकोण संस्था की शानदार पहल
"दृष्टिकोण संस्था" ने हेल्प आगरा संस्था द्वारा संचालित डायलिसिस सेवा के जरूरतमंदों के उपचार के लिए आज 80 डायलेजर किट इंजेक्शन के साथ भेंट किये। इसके अलावा 10 अन्नपूर्णा किट, 5 वाॅकर, 5 व्हीलचेयर तथा 10 स्टिक भी दी। इस सेवा कार्य से आर्थिक रूप से कमजोर मरोजों को काफी राहत मिलेगी। हेल्प आगरा भवन में आयोजित कार्यक्रम में यह सामान दृष्टिकोण संस्था ने हेल्प आगरा के पदाधिकारियों को सौपें। साथ ही हेल्प आगरा के सहयोग से एक फ्रीज भी मिढ़ाकुर के वृद्धाश्रम के लिये दिया। कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना और जनहित के कार्य करना दृष्टिकोण संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है। भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।दृष्टिकोण संस्था की संस्थापिका अर्चना,मंजरी,माधुरी,मिली तथा प्रीती गुप्ता ने संस्था का परिचय बताया।तथा गौतम सेठ ने हेल्प आगरा की सेवाओं के बारे में बताया।अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने संस्था के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर दृष्टिकोण संस्था की सलोनी, ज्योति, आभार, सीमा, नेहा, सुनीता, बबली, काजल तथा हेल्प आगरा के नरेश जैन, अनुज राठी, नंदकिशोर गोयल, राजीव गुप्ता, विशेष बंसल, मनीष गर्ग मौजूद रहे।