आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जिस ग्रेटर आगरा टाउनशिप को लेकर लोग उत्साहित थे, उसके 1626 प्लाट के लिए 908 आवेदन आए हैं। 29 जुलाई अंतिम तिथि, जानें
आगरा विकास प्राधिकरण यानी एडीए द्वारा इनर रिंग रोड के पास रायपुर रहनकलां में करीब 449 हेक्टेयर भूमि पर ग्रेटर आगरा विकसित किया जा रहा है। इसमें 10 टाउनशिप बनेंगी। इन 10 टाउनशिप में से नर्मदापुरम टाउनशिप के 718 और गंगापुरम के 908 सहित 1626 आवासीय प्लाट के आवंटन के लिए आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। 1626 प्लाट के लिए 908 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
29 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि
ग्रेटर आगरा में 10 टाउनशिप बनेंगी, इसमें से यमुनापुरम व्यावसायिक है और काबेरीपुरम के डूब क्षेत्र में होने के कारण रिक्रिएशनल गतिविधियां, हरियाली विकसित की जाएगी। इनमें से नर्मदापुरम और गंगापुरम टाउनशिप में प्लाट के लिए पहले चरण में आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। अंतिम तिथि 29 जुलाई है, प्लाट के रेट 33 हजार प्रति वर्ग मीटर है।