आगरालीक्स…. आगरा में युवती को मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने पर डांट लगाई तो उठाया घातक कदम, मौत।
आगरा के फतेहाबाद के गांव गढ़ी साबराय निवासी 19 साल की मंसा देई पुत्री राम खिलाड़ी के अत्यधिक मोबाइल देखने पर परिजनों ने डांट लगा दी थी। मंसा देई सोमवार सुबह अपने भतीजे और भतीजी को स्कूल छोड़ने गई, वहां से लौटने के बाद अपने कमरे में चले गए। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य भी अपना काम करने के लिए चले गए।
कमरे में फंदे पर लटका मिला शव
मंसा देई की भाभी आरती कुछ देर बाद घर पहुंची, वह मंसा देई के कमरे में गई तो होश उड़ गए, फंदे पर मंसा देई लटकी हुईं थी। आरती चीखती हुई बाहर निकली, आस पास के लोग भी आ गए। मंसा देई को फंसे से उतारा और अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने उसे म्रत घोषित कर दिया।