मथुरालीक्स ..वीडियो.. दर्दनाक, प्रेमी से बात करने पर बेटे के शोर मचाने पर मां ने अपने तीन साल के बेटे का गला दबा दिया, मौत।
मथुरा के बलदेव के रहने वाले 32 साल के कृष्ण मुरारी गुप्ता की सात साल पहले रुचि गुप्ता से शादी हुई थी।कृष्ण मुरारी गुप्ता की मेडिकल की दुकान है, एक बेटी और तीन साल का बेटा माधव था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कृष्ण मुरारी गुप्ता का कहना है कि 28 जून को माधव खेल रहा था और शोर मचा रहा था। रुचि अपने प्रेमी रोहित से बात कर रही थी, उसने माधव का गला दबा दिया इससे उसकी मौत हो गई। उसने कृष्ण मुरारी गुप्ता को फोन कर बताया कि माधव उठ नहीं रहा है, वह घर पहुंचे और माधव को लेकर अस्पताल गए लेकिन तब तक माधव की मौत हो गई थी।
फोन देखने पर एक महीने बाद खुला मामला
कृष्ण मुरारी गुप्ता का कहना है कि उन्होंने पत्नी रुचि गुप्ता का फोन देखा उसमें उसकी लगातार रोहित नाम के युवक से बात करने की हिस्ट्री मिली। उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि रोहित उनकी ससुराल के पास में ही रहता है और रुचि उसे शादी से पहले से जानती थी। इसके बाद रुचि से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बता दी। उसने बताया कि माधव को रोकना चाहा तो उसका गला दब गया उसने यह बात रोहित को भी बता दी लेकिन पति कृष्ण मुरारी गुप्ता को नहीं बताई।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस के अनुसार बलदेव पुलिस स्टेशन को 112 नंबर पर सूचना मिली कि छोली गाँव के रहने वाले गोविंद गुप्ता ने फोन करके बताया है कि उनकी भाभी ने उनके तीन साल के बच्चे का गला घोंटकर हत्या कर दी है। यह जानकारी मिलते ही बलदेव के स्टेशन हाउस ऑफिसर पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। वहाँ जाँच-पड़ताल करने पर पता चला कि 28.06.2026 को रुचि गुप्ता का बच्चा खेलते-खेलते शोर-शराबा कर रहा था, तभी गलती से उसका गला दब गया। उन्होंने बच्चे को रोकने की कोशिश की और डांटने-मारने के दौरान गलती से उसका गला दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने अपने पति को बताया कि बच्चा जाग नहीं रहा है और काफी देर से सो रहा है। इसके बाद उनके पति बच्चे को SIMS हॉस्पिटल और फिर दूसरे अस्पतालों में ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने अपने पति को यह बात नहीं बताई और इस बीच बच्चे का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। अब पता चला है कि उन्होंने अपने पति के सामने यह बात कबूल कर ली है कि गलती से गला दबने के कारण बच्चे की मौत हुई थी। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुँची, तो परिवार वालों ने लिखित शिकायत दी। शिकायत मिलने पर बलदेव पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और ज़रूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।