आगरालीक्स…आगरा में सावन के पहले दिन झमाझम बारिश के आसार. मंगलवार को हुई 24.8 एमएम बारिश इस सीजन की सबसे अच्छी बारिश. जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान
आगरा में सावन शुरू होने से पहले मानसूनी बारिश ने अपना रंग आखिरकार दिखा ही दिया. मंगलवार को हुई एक घंटे की बारिश में आगरा जमकर भीगा. बारिश होने से लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली. हालांकि उमस बरकरार है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को 24.8 एमएम बारिश हुई है जो कि इस सीजन की सबसे अच्छी बारिश है.मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आज रात को या फिर कल सावन के पहले दिन झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं. इधर तापमान में भी कमी आई है. बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा.