मथुरालीक्स…गुरु पूर्णिमा पर मानसरोवर कुंड में नहा रहा युवक डूबा. पुलिस ने कुंड से निकाला शव
गुरु पूर्णिमा पर मथुरा सहित बरसाना, वृंदावन, गोवर्धन में इस समय श्रद्धालुओं का सैलाब आया हुआ है. इसी बीच मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के राधारानी मानसरोवर कुंड में आज बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां स्नान के लिए गए एक युवक की कुंड में डूबने से मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका शव बाहर निकाला. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.मृतक का नाम 20 साल का यशपाल पुत्र साहब निवासी गांव नंद नगरिया है. यशपाल बुधवार को अपने दोस्तों केसाथ राधारानी मान सरोवर कुंड में नहाने के लिए आया था और नहाते समय अचानक वह कुंड की गहराई में चला गया और डूब गया. घटना की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे बाहर निकाला गया. अस्प्ताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.