आगरालीक्स… आगरा में जब डॉक्टरों ने अपनी गर्ल फ्रेंड के सामने गाया दो दिल मिल रहे हैं, मगर चुपके चुपके। ये एसएन के बैच 1992 के डॉक्टर सिल्वर जुबली मनाने के लिए आगरा आए थे। कई ऐसे थे जो एमबीबीएस में साथ थे और अब जिंदगी में भी था, उन्होंने लव मैरिज कर ली। 25 साल बाद डॉक्टरों ने अपने परिवार के साथ कॉलेज के दिनों की यादें ताजा की, अपनी डॉक्टर पत्नी के साथ गायनिक वार्ड के पास खडे होकर इंतजार करने की यादों को मुहब्बत से सींच दिया।
एसएन के 1992 बैच के एमबीबीएस छात्र अपने परिवार संग सिल्वर जुबली मानने के लिए आगरा आए। यहां शुक्रवार को होटल जेपी पैलेस में अपनी बेटियों के साथ कैटवॉक किया। शनिवार को डॉक्टर एसएन पहुचे, यहां होस्टेक, लेक्चर थिएटर और लाइब्रेरी गए। पूर्व छात्रों ने लाइब्रेरी को गोद लिया, कॉलेज की यादों को ताजा किया, रात को जेपी होटल में शिक्षकों को सम्मानित किया। डॉ आलोक मित्तल, डॉ सुरभि मित्तल। डॉ नवीन बलूनी, डॉ विवेक मित्तल डॉ अमित सिंघल, डॉ नितिन गुप्ता, डॉ दीपक अग्रवाल, डॉ गंभीर सिकरवार, डॉ अनूप दीक्षित, डॉ निधि दीक्षित, डॉ सोनल अग्रवाल डॉ उर्वषी डॉ राजेश सिंह मौजूद रहे।
