आगरालीक्स… वीडियो देखें आगरा में नौकरानी ने कारोबारी के घर से एक करोड़ से अधिक की ज्वैलरी चोरी कर ली, सोने का नेकलेस और 17 सोने के सिक्कों को डस्टबिन में फेंका। चोरी का तरीका सुन उड़े होश।
आगरा के विजय नगर कॉलोनी स्थित अनुपम रॉयल अपार्टमेंट में स्कूल संचालक अनिक कौशिक रहते हैं। उन्होंने शनिवार को हरीपर्वत थाने में घर से सोने का नेकलेस और 17 सोने के सिक्के सहित एक करोड़ से अधिक की ज्वैलरी चोरी हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए, सीसीटीवी चेक करते समय घर के बाहर डस्टबिन से कूड़ा उठाते हुए अलग अलग महिलाएं दिखाई दीं। इस पर पुलिस को शक हुआ, उन महिलाओं का पता लगाने के लिए कॉलोनी के बाहर लगे सीसीटीवी भी चेक किए। 30 से अधिक सीसीटीवी चेक करने पर अनिल कौशिक के घर में काम करने वाली चांदनी भी उन महिलाओं के साथ दिखाई दी।डस्टबिन में फेंक देती थी चोरी करने के बाद ज्वैलरी
पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए नौकरी चांदनी से पूछताछ की, पूछताछ में उसने बताया कि उसे घर में कहां ज्वैलरी रखी है यह पता था। वह हर रोज एक सोने का सिक्का चोरी करती थी, इसे कूड़े के साथ डस्टबिन में फेंक देती थी। डस्टबिन से उसकी कभी बहन, कभी भाभी तो कभी मां उठा कर ले जाती थी। इस तरह उसने सोने के हार के साथ ही सिक्के भी चोरी कर लिए।
पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
एसीपी हरीपर्वत अमीषा के अनुसार, पुलिस को शनिवार को चोरी की सूचना मिली थी, 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नौकरानी चांदनी, पूजा, संजना और इमला को अरेस्ट कर लिया। इनके पास से दो सोने के हार, झुमके सहित 80 लाख की ज्वैलरी बरामद की है। अभी 17 सोने के सिक्के नहीं मिले हैं इसकी जांच की जा रही है।
नौकरानी लंबे समय से घर से ज्वैलरी की चोरी कर रही थी लेकिन अनिल कौशिक के घर में चोरी का पता नहीं चला। उनकी पुत्रवधु को शनिवार को बाहर जाना था उन्होंने सोने का हार देखा तो नहीं मिला। इसके बाद अन्य ज्वैलरी देखी तो वह भी गायब थी इसके बाद चोरी का पता चला।
नौकरानी पर रखें नजर
आए दिन नौकरानी के घर से ज्वैलरी और कैश चोरी करने की घटनाएं हो रही हैं। इसलिए नौकरानी पर नजर रखें, नौकरानी रखते समय पुलिस सत्यापन भी कराएं। इस मामले में नौकरानी और उनके परिजनों पर पुलिस जांच में पूर्व में दर्ज मुकदमों का भी पता चला है।