Saturday , 8 August 2026
Home आगरा Agra News: VIQ 2026 Scholarship Exam is commencing at Vidyamandir Classes, Agra…#agranews
आगराएजुकेशन

Agra News: VIQ 2026 Scholarship Exam is commencing at Vidyamandir Classes, Agra…#agranews

149

आगरालीक्स…आगरा की विद्या​मंदिर क्लासेस में शुरू हो रही VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा. चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति. आफलाइन और आनलाइन होंगी परीक्षाएं. जानिए डेट्स

आगरा के खंदारी देव नगर स्थित विद्यामंदिर क्लासेस (VMC) ने VIQ 2026 (Vidyamandir Intellect Quest) छात्रवृत्ति परीक्षा की घोषणा की गई। जिसमें ऑफलाइन परीक्षा 4, 10, 18, 25 अक्टूबर व ऑनलाइन परीक्षा 4, 10, 17, 24 अक्टूबर को आयोजित की जाएंगी। संस्थान के अधिकारियों ने इसे देशभर के विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्कॉलरशिप और करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। छात्रवृत्ति परीक्षा के ब्रोचर रिचीज कार्यक्रम में दिल्ली से आए सीनियर मैनेजर शशि कुमार, व सेन्टर हेड वैभव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि VIQ 2026 परीक्षा कक्षा 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी।

इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान कर उन्हें बेहतर शैक्षणिक संसाधन और मार्गदर्शन प्रदान करना है। परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति, ऑल इंडिया स्तर पर परफॉर्मेंस एनालिसिस व अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग की सुविधा दी जाएगी। साथ ही 2.5 करोड़ के केश रिवार्ड राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किए जाएंगे। बताया कि विद्यामंदिर क्लासेस वर्षों से आईआईटी-जेईई, नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए जाना जाता है। VIQ 2026 के जरिए विशेष रूप से उन मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद उच्च लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं।

परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन (4,10,17,24 अक्टूबर) और ऑफलाइन (4,10,18,25 अक्टूबर) दोनों माध्यमों से किया जाएगा, जिससे विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार इसमें भाग ले सकें। बाईपास रोड देव नगर खंदारी स्थित विद्यामंदिर क्लासेस में परीक्षा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। अंत में संस्थान की ओर से विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की गई कि वे इस परीक्षा में भाग लेकर अपने शैक्षणिक भविष्य को नई दिशा दें। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि यह पहल छात्रों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए मजबूत आधार प्रदान करेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra News: A major brainstorming session on AI took place in Agra; 26 AI exhibitors explained why AI is essential…#agra

आगरालीक्स…एआई मनुष्य का विकल्प नहीं, बल्कि उसकी क्षमता का विस्तार है। जो...

आगरा

Agra News: Children showcased their creativity through drawings based on ‘Our National Festivals’ and ‘Our National Symbols’

आगरालीक्स…आगरा में बच्चों ने ‘हमारे राष्ट्रीय त्योहार’ एवं ‘हमारे राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह’...

आगरा

Agra News: A public auction for five flats will be held on August 11 at the Agra Tehsil Sadar office…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इस रेजीडेंसी के पांच फ्लैटों की बोली लगाएगा प्रशासन. 11...

आगरा

Agra News: Grand state-level teacher felicitation ceremony in Agra on Sunday, August 9…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पहली बार सजेगा शिक्षा जगत का महाकुंभ. प्रदेश के 450...

error: Content is protected !!