आगरालीक्स…आगरा में कहीं झमाझम बारिश तो कहीं सिर्फ मामूली सी बूंदाबांदी. उमस और ज्यादा हुई. न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक. आज रात को और कल बारिश के आसार
आगरा में सावन के पहले सोमवार को बारिश तो हुई लेकिन कुछ इलाकों में. आधा शहर तो बारिश का इंतजार करता ही रह गया. घने बादलों का डेरा दोपहर में इस कदर छाया और उसके बाद जोरदार बारिश हुई. दिल्ली गेट, बोदला, मदिया कटरा, सिकंदरा आदि इलाकों में झमाझम बारिश हुई है. लेकिन दयालबाग में कुछ ही बूदें गिरीं. इससे उमस और ज्यादा बढ़ गई.मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तामपान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक बना हुआ है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 03/08/26) 34.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 03/08/26) 28.4
Departure from Normal(oC) 2.0