Thursday , 6 August 2026
Home हेल्थ Agra News: Agra Menopause Society organized a CME on the holistic management of obesity during menopause
हेल्थ

Agra News: Agra Menopause Society organized a CME on the holistic management of obesity during menopause

79

आगरालीक्स…वजन नियंत्रण केवल दवाओं से नहीं, बल्कि सही पोषण एवं नियमित शारीरिक गतिविधि से संभव. आगरा मेनोपॉज सोसाइटी द्वारा रजोनिवृत्ति में मोटापे के समग्र प्रबंधन पर हुई सीएमई

इंडियन मेनोपॉज सोसाइटी से संबद्ध आगरा मेनोपॉज सोसाइटी द्वारा होटल हॉलीडे इन, आगरा में एक सफल सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम एवं फ्रेंडशिप डे समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया तथा महिलाओं के रजोनिवृत्ति काल में समग्र स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वैज्ञानिक सत्र में डॉ. अलका सरस्वत ने “What’s New in Management of Fibroids” विषय पर नवीनतम उपचार विकल्पों एवं अद्यतन दिशानिर्देशों की जानकारी दी।

दूसरे सत्र में FITTR Coach राहुल अग्रवाल ने “ओवेसिटी मैनेजमेंट इन मेनोपॉज: बियोन्ड मेडिसिन –फूड, फिटनेस एंड न्यूट्रिशन विषय पर व्याख्यान देते हुए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, रेजिस्टेंस ट्रेनिंग तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि रजोनिवृत्ति के दौरान वजन नियंत्रण केवल दवाओं से नहीं, बल्कि सही पोषण एवं नियमित शारीरिक गतिविधि से संभव है। कार्यक्रम के दौरान Sunday Sizzle IMS Weekly Quiz के विजेताओं का सम्मान भी किया गया। फ्रेंडशिप डे के अवसर पर डॉ. मेघना सिंह एवं डॉ. नीलम सिंह द्वारा मनोरंजक एवं सहभागितापूर्ण खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम ने वैज्ञानिक ज्ञान के साथ-साथ आपसी सौहार्द एवं मित्रता को भी सुदृढ़ किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्मिता राघव एवं डॉ. अनुश्री रावत ने किया तथा अंत में डॉ. नीलम सिंह, मानद महासचिव, ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agr News: Agra Orthopaedic Society launches ‘Agra Moves Better–2026’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी ने शुरू किया ‘आगरा मूव्स बेटर–2026’. जन आंदोलन बनाने...

हेल्थ

Agra News: A free medical check-up camp was held at St. Peter’s College, Agra. 70 people also donated blood…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में लगा निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर. 70...

हेल्थ

Agra Health News: Nepal and Five State Patient discharge after hip replacement from Bone Hospital, Agra…#agra

आगरालीक्स…आगरा में नेपाल सहित के अलावा देशभर से मरीज दर्द से कराहते...

हेल्थ

Dr. B. Lal Clinical Laboratory has established its first regional lab in UP at Sunrise Diagnostic Center, Agra

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री ने स्थापित की उत्तर प्रदेश...

error: Content is protected !!