आगरालीक्स…आगरा में 130 मरीजों को मिला विभिन्न रोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण. रोजर फाउंडेशन ने लगाया चिकित्सा शिविर
रोजर फाउंडेशन द्वारा रविवार को 8B/7D, देव नगर, खंदारी स्थित जन औषधि केंद्र पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 130 मरीजों का विभिन्न रोगों के लिए परीक्षण किया गया।शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सा दल में डॉ. एस. के. कश्यप (मधुमेह रोग विशेषज्ञ), डॉ. मयंक माहेश्वरी (नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ), डॉ. एस. के. सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ),डॉ. काजोल राजपूत (दंत रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. कौस्तुभ साने (नेत्र विशेषज्ञ) शामिल रहे।

परीक्षण के दौरान अधिकांश मरीज नाक, कान, गला, हड्डी रोग, खांसी-जुकाम, त्वचा एवं पेट संबंधी समस्याओं से ग्रसित पाए गए। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया तथा जरूरत के अनुसार दवाइयां लिखी
फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती दलवीर कौर ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, स्टाफ एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। कॉर्पोरेट मानव संसाधन प्रमुख श्री महेश गुप्ता ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को इसी प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर मुकेश चाहर,स्नेहा राजपूत, नेहा रामवानी, गौरव यादव, मोंटी कश्यप, और सतेंद्र,यश अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।