आगरालीक्स …Agra News: आगरा में बारिश से जलभराव, एमजी रोड पर सड़क धंसी, 22.6 एमएम हुई बारिश, जानें बुधवार को कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में मंगलवार सुबह बारिश से कॉलोनियों से लेकर सड़कों पर पानी भर गया, कई घंटे तक कालोनियों में पानी भरा रहा। आगरा में 22.6 एमएम बारिश रिकार्ड की गई इससे गर्मी और उमस से हल्की राहत मिल गई। वहीं, जगह जगह जलभराव होने से लोग दिन भर परेशान रहे। कई कालोनियों में घरों में भी गंदा पानी भर गया।
एमजी रोड धंसने से गड्ढा
एमजी रोड पर हरीपर्वत के बाद सड़क धंस गई, इससे गड्ढा हो गया। वाहनों को डायवर्ट कर निकाला गया, इसके साथ ही जगह जगह जलभराव से भी गड्ढे हो गए हैं, जलभराव से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
आज बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को बादल छाने के साथ बूंदबांदी हो सकती है। इससे तापमान में मामूली गिरावट आएगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
33.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers No warning 90 80
06-Aug 25.0 33.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers No warning 90 80
07-Aug 24.0 32.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers No warning 90 80
08-Aug 25.0 34.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers No warning 80 70
09-Aug 25.0 34.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers No warning 80 70
10-Aug 25.0 34.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers No warning 80 70