आगरालीक्स …Agra News: आगरा में युवती की चंबल में डुबोकर हत्या, अविवाहित युवती के गर्भवती होने की आशंका, पिता और बहनाई को साथ लेकर आई पुलिस चंबल में शव की तलाश में जुटी।
आगरा के बाह क्षेत्र का एक परिवार पिछले कई वर्षों से दिल्ली में रह रहा है, उनकी 18 साल की एक बेटी भी है। 29 जुलाई को बेटी को दिल्ली से परिवार गांव लेकर आया था लेकिन जब परिवार दिल्ली लौटा तो उनके साथ बेटी नहीं थी। पड़ोसियों के पूछने पर बताया कि बेटी की चंबल में डूबकर मौत हो गई। शक होने पर पड़ोसियों ने पुलिस में शिकायत की, पुलिस ने पूछताछ की।
अविवाहित युवती थी गर्भवती, पिता और बहनाई को लेकर आई पुलिस
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 18 साल की अविवाहित युवती गर्भवती थी, परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे युवती को दवा दिलाने की बात कहकर आगरा ले आए।दिल्ली पुलिस मंगलवार को युवती के पिता और बहनाई को लेकर आगरा पहुंची, चंबल नदी में युवती की तलाश की गई लेकिन बारिश के चलते युवती का पता नहीं चला।
आज चंबल में युवती की तलाश
बुधवार को पुलिस टीम गोताखोरों की मदद से चंबल में युवती की तलाश करेगी। युवती का शव मिलने के बाद भी पूरे घटनाक्रम का पता चल सकेगा।