आगरालीक्स …Agra News:” आगरा के दो युवकों की यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में मौत, एंबुलेंस से टकराई गाड़ी।
आगरा के टेढ़ी बगिया के रहने वाले विपिन आगरा में ही एक कंपनी में नौकरी करते थे। वे कंपनी के संचालक की स्कूटी को छोड़ने के लिए लोडर आटो से जेवर जा रहे थे, आटो को थाना छत्ता गंज निवासी पवन चला रहे थे। मंगलवार रात में यमुना एक्सप्रेस वे में मथुरा क्षेत्र में माइल स्टोन 112 के बाद लोडर आटो एंबुलेंस से टकरा गई।
इलाज के दौरान दोनों की मौत
हादसे के बाद घायलों को मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान विपिन और पवन दोनों की हादसे में मौत हो गई।
(सांकेतिक फोटो)