आगरालीक्स…आगरा में सदर के नंद प्लाजा में पहुंची एलआईयू—पुलिस. बारिस्ता कैफे पर छापा. कई लड़के—लड़कियां मिले. अनैतिक गतिविधियों की जांच. पूछताछ
आगरा में सदर के नंद प्लाजा में एलआईयू और स्थानीय पुलिस की संयुक्त् टीम ने छापा मारा है. अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया. टीम ने यहां कई लड़के—लड़कियों को पकड़ा है और अनैतिक गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने कैफे में जांच की है. टीम ने यहां दस्तावेज भी खंगाले हैं.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल सभी से थाने लाकर गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर ये लोग किस मकसद से यहां जुटे हुए थे और बरामद सामान का इस्तेमाल कहां किया जाना था.