आगरालीक्स…आगरा में खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला की एक्सीडेंट में मौत. जीवनी मंडी पर ट्रक की चपेट में आई.
आगरा में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है. जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रही एक महिला को एक ट्रक ने अपनी चपेट में लेकर टक्कर मार दी. हादसे में महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई. महिला को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. सूचना पर परिजन भी आ गए. गुस्साए लोगों ने चौकी पर रोष भी जताया. उनका कहना था कि नो एंट्री का समय खत्म् होने के बाद भी ट्रक शहर के अंदर कैसे आया.मृतक महिला का नाम 65 वर्षीय सरला देवी निवासी जीवनी मंडी है. सरला देवी बुधवार सुबह खाटू श्याम मदिर दर्शन को गई थीं. सुबह 7 बजे वह मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी तभी वाटर वक्र्स की ओर से आ रहे प्लाईवुड से भरे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. ट्रक का पहिया उनके पैरों के ऊपर से गुजर गया जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गईं. सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई और आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया. वृद्धा को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. गुस्साए परिजन जीवनी मंडी पुलिस चौकी पहुंच गए. उन्होंने घटना को लेकर विरोध जताया और आरोप लगाया कि नो एंट्री में ट्रक शहर के अंदर कैसे आ गया.