आगरालीक्स… अध्यात्मिक विवि की आड में युवतियों के यौन शोषण के आरोपी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आगरा आश्रम पर पुलिस का छापा, कमरे में एक दर्जन महिलाएं मिली, कमरे का बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
मंगलवार सुबह दिल्ली और आगरा पुलिस कहरई मोड स्थित अध्यात्मिक विवि के आश्रम में पहुंची, चार मंजिला आश्रम में पुलिस ने छानबीन शुरू की, पुलिस को चौथी मंजिल से आवाज सुनाई दी। चौथी मंजिल पर पहुंची तो कमरे पर ताला लगा हुआ था अंदर कीर्तन की आवाज आ रही थी। पुलिस ने कमरे को खुलवाया तो वहां से एक दर्जन महिलाएं मिली, ये भी कीर्तन कर रही थीं.
महिला पुलिस को बुलाकर की कार्रवाई
महिला पुसिल को बुलाया गया, आश्रम में मिली युवतियों के पहचान पत्र लिए गए हैं, जिससे उनसे पूछताछ की जा सके, उन सभी को आश्रम से बाहर निकाला गया।

रविवार को आश्रम में दिल्ली से आती थी युवतियां
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर रविवार दिल्ली से आश्रम में युवतियां आती हैं, अध्यात्मिक आश्रम में बाबा देवेंद्र देव दीक्षित के अनुयायी कीर्तन करते थे लेकिन स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। आश्रम चार साल पुराना बताया जा रहा है, चार मंजिला बिल्डिंग में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश नहीं था। पुलिस की कार्रवाई के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंच गए।
वीडियो के लिए क्लिक करें
हाईकोर्ट के आदेश के बाद सामने आया बाबा देवेंद्र दीक्षित का असली चहरा
दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने रोहिणी के विजय विहार में स्थित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की टीम के साथ छापा मारा था। आश्रम के संचालक बाबा पर हैं रेप और यौन शोषण के आरोप हैं. बाबा की शरण में आने वाले महिला पुरुषों को अध्यात्म का ज्ञान देकर ईश्वर की प्राप्ति कराई जाती है.