Friday , 24 April 2026
Home बिगलीक्स Bed Scam: Dr BR Ambedkar University, Agra ex employee association president Harish kasana suspend
बिगलीक्स

Bed Scam: Dr BR Ambedkar University, Agra ex employee association president Harish kasana suspend

119

आगरालीक्स..(चमन शर्मा)… आगरा के बीएड घोटाले में फंसे अंबेडकर विवि प्रशासन ने पूर्व कर्मचारी संघ अध्यक्ष हरीश कसाना को सस्पेंड कर दिया है। एसआइटी ने हरीश कसाना के खिलाफ वारंट जारी किए हैं।
बीएड घोटाले में एसआईटी ने तत्कालीन चार्ट रूम प्रभारी व पूर्व कर्मचारी संघ अध्यक्ष हरीश कसाना को आरोपी बनाया है, उसे पूछताछ के लिए कई बार लखनऊ बुलाया गया लेकिन वह नहीं आया, इसके बाद एसआईटी द्वारा वारंट जारी किए गए हैं।
विवि प्रशासन ने किया सस्पेंड
खंदारी परिसर में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हरीश कसाना तीन महीने से विवि नहीं आ रहा है, कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित के निर्देशन पर कुलसचिव आरपी सिंह ने हरीश कसाना को मंगलवार को सस्पेंड कर दिया।
यह है मामला
विवि के अंबेडकर विवि की सत्र 2004 -05 की 4570 बीएड की फर्जी डिग्री तैयार हुई थी, एसआईटी द्वारा बीएड की फर्जी डिग्री धारकों के नाम, पिता का नाम और रोल नंबर सहित अन्य ब्योरा प्रदेश के सभी बीएसए को भेजा है, कहा गया है कि बीएड की फर्जी डिग्री से बने शिक्षकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए, इस दौरान ली गई तनख्वाह की वसूली की जाए और बर्खास्त किया जाए।
24 अक्टूबर को चार कर्मचारी अरेस्ट
अंबेडकर विवि की फर्जी मार्कशीट और मार्कशीट में नंबर बढाकर बडे स्तर पर सरकारी नौकरी लगी हैं, इस मामले की जांच कर रही एसआईटी द्वारा कर्मचारियों को आरोपी बनाया जा रहा है। विवि के दो दर्जन कर्मचारी चिन्हित किए गए हैं, इन्हें अरेस्ट किया जाना है। 24 अक्टूबर को पूर्व कर्मचारी संघ अध्यक्ष हरीश कसाना, डिग्री विभाग के प्रभारी स्वामी शरण, चार्ट रूम के सतेंद्र पाल सिंह, बीए प्रथम वर्ष के लक्ष्मण सिंह यादव, डिस्पैचर साकेत कुमार सहित 15 कर्मचारियों को एसआईटी ने लखनऊ में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इनसे शाम तक पूछताछ की गई। पूर्व प्रो वीसी सुगम आनंद, पूर्व कर्मचारी संघ अध्यक्ष हरीश कसाना सहित 10 कर्मचारी लखनऊ नहीं गए।
चार को किया अरेस्ट
एसआईटी ने पूछताछ के बाद डिग्री विभाग के प्रभारी स्वामी शरण, चार्ट रूम के सतेंद्र पाल सिंह, बीए प्रथम वर्ष के लक्ष्मण सिंह यादव, डिस्पैचर साकेत कुमार को अरेस्ट कर लिया, इन चारों पर फर्जी मार्कशीट के सत्यापन के आरोप लगे हैं। इन चारों आरोपियों की राइटिंग का भी मिलान कराया गया था, एसआईटी ने चारों आरोपियों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।
विवि के कर्मचारियों में हडंकप
एसआईटी द्वारा चार कर्मचारियों को अरेस्ट करने से कर्मचारियों में हडकंप मचा हुआ है। इससे पहले भी एसआईटी द्वारा कर्मचारियों को अरेस्ट किया जा चुका है, आंध्र प्रदेश की बीएससी क्रषि की मार्कशीट के मामले में भी जांच चल रही है। विवि से अभी और ​कर्मचारियों और अधिकारियों को अरेस्ट किया जा सकता है। एसआईटी द्वारा कर्मचारियों की सूची तैयार की गई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Blistering heatwaves in Agra during the day; temperature hits 43.5 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिन में पड़े लू के थपेड़े. दोपहर में घर से...

बिगलीक्स

Agra Live News: Discussion on Fatty Liver & Breast diseases management

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के लोगों की सबसे बड़ी फैटी लिवर की...

बिगलीक्स

Agra Live News: 50 year old Canara Bank building collapse in Agra, Shift in Kacharai Ghaat Branch

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें आगरा में कृष्णा मेट्रो मॉल के बेसमेंट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police file charge sheet in 25 Year old HR Manager Minki Sharma murder Case

आगरालीक्स…Agra News” आगरा में एचआर मैनेजर महिला की आफिस में सिर काट...

error: Content is protected !!