आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद जाम में फंसा आगरा, जलभराव बना मुसीबत…हर ओर पानी और जाम ही जाम
आगरा में शुक्रवार शाम को हुई भारी बारिश के कारण शहर में जलभराव हो गया. शहर की कॉलोनियों से लेकर मुख्य सड़कों, हाइवे आदि सब जगह जलभराव हो गया. करीब साढ़े चार बजे बारिश बंद हुई तो इसके बाद शहर में भयंकर जाम की स्थिति भी पैदा हो गई. शायद ही ऐसा कोई मार्ग हो जहां जाम न लगा हो. एमजी रोड से लेकर हाइवे तक में जाम की स्थिति रही. आगरा में बारिश के कारण वाटर वर्क्स चौराहा, जीवनी मंडी चौराहा, गधा पाड़ा और सुल्तानगंज पुलिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है जिससे यातायात की गति धीमी हो गई. जाम लगने के बाद यातायात पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने में जूझते हुए दिखाई दिए.
हाइवे पर ट्रक हुआ खराब
आगरा के गुरुद्वारा कट तिराहा पर फिरोजाबाद जाने वाली साइड (NH-19) पर एक ट्रक खराब हो गया है जिसकी वजह से यहां जाम की स्थिति बन गई और इसका असर हाइवे पर लंबा देखा गया. मौके पर मौजूद यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक को एक लाइन में निकाला गया.