आगरालीक्स…देखें वीडियो, बड़ा हादसा, आगरा में सवारियों से भरा आटो पानी से भरे गड्ढे में डूबा. चीखपुकार मची. हाइड्रा की मदद से डूब रहे लोगों को बाहर निकाला. एक की हालत गंभीर
आगरा में बारिश के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. शुक्रवार को बारिश के बाद हुए जलभराव में से गुजर रहा एक आटो अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलट गया. आटो में पांच सवारी थी और आटो सवारियों सहित गड्ढे में डूब गया. मौके पर चीख पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह गड्ढे से बाहर लोगों को बाहर निकाला. इनमें एक किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे मौके पर सीपीआर दिया गया और इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसा थाना एतमाद्दौला के पीलाखार की पुलिया के पास नगला बिहाारी गांव को जाने वाली सड़क पर हुआ. बारिश के बाद यहां जलभराव हो गया था. तभी एक आटो पांच सवारियों को लेकर जलभराव के बीच से गुजर रहा था. तभी आटो का पहिया गड्ढे में चला गया और इससे आटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे आटो में सवार पांच लोग पानी से भरे गड्ढे में गिर गए. गड्ढा इतना अधिक गहरा था कि आटो पूरा उसमें डूबने लगा. लोगों की चीखपुकार पर आसपास के लोग मौके पर दौड़े. आनन फानन में लोगों ने आटो में फसं लोगों को बाहर निकाला. सूचना पर पुलिस भी आ गई हाइड्रा की मदद से आटो को गड्ढे से बाहर निकाला गया.