आगरालीक्स… आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के ब्लड में डयूटी के दौरान एल्कोहल मिला है, डॉक्टर पर फौजी ने मारपीट और पत्नी के पेट में लात मारने के आरोप लगाए थे। डीएम गौरव दयाल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार त्रिणुनायत ने जांच की थी।
30 सितंबर की रात को आगरा किला में तैनात पैराटूपर रणजीत सिंह अपनी पत्नी किरन कौर को पेट में दर्द होने पर एसएन इमरजेंसी पहुंचा था। यहां इलाज को लेकर विवाद हो गया। रणजीत सिंह ने आरोप लगाए थे कि डॉ सौरभ शर्मा नशे में थे और उन्होंने पत्नी के पेट में लात मारी, उनके साथ अन्य डॉक्टर भी थे, इस मामले में सौरभ शर्मा ने भी थाना एमएम गेट में तहरीर दी थी।
ब्लड सैंपल में मिली एल्कोहल
इस मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को दी गई थी, उन्होंने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और स्टाफ के बयान दर्ज किए। साथ ही घटना के बाद डॉ सौरभ शर्मा और फौजी रणजीत सिंह के ब्लड सैंपल लिए गए थे। पफौजी के ब्लड सैंपल में एल्कोहल नहीं मिला है, जबकि डॉ सौरभ शर्मा के ब्लड में 23 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीग्राम लीटर इथायल एल्कोहल मिला है। सिटी मजिस्ट्रेट ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है, अब आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई होनी है।
फौजियों ने घेर ली थी इमरजेंसी
30 सितंबर की रात को चार गाडियों में एसएन इमरजेंसी में फौजी पहुंच गए, उन्हें देख इमरजेंसी में भगदड मच गई, इमरजेंसी को छोडकर डॉक्टर भाग खडे हुए। तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स पहुंच गया। फौजी ने ईएमओ डॉ सौरभ शर्मा को पकड लिया, उसका मेडिकल कराने के लिए कहने लगे। पुलिस ने डॉ सौरभ शर्मा को मेडिकल के लिए भेजा है।
फौजियों में आक्रोश, जूनियर डॉक्टरों में दहशत
घटना के बाद फौजियों में आक्रोश है तो जूनियर डॉक्टरों में दहशत है। घटना के बाद इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को कुछ देर तक इलाज नहीं मिल सका, पुलिस फोर्स के पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी है। सेना के जवान आरोपी डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज करने के बाद उन्हें जेल भेजने की जिद पर अडे हुए हैं।
14 जुलाई को हुई मारपीट
. आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रात को जूनियर डॉक्टर और घायल फौजी के बीच मारपीट हो गई। फौजी की धमकी के बाद इमरजेंसी पर पुलिस फोर्स बुला लिया गया।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में गुरुवार रात को एक फौजी पहुंचा, उसके हाथ में चोट थी, वह आगरा से बाहर तैनात है। इलाज में देरी को लेकर जूनियर डॉक्टर से फौजी का विवाद हो गया, दोनों में मारपीट हो गई, फौजी वहां से चला गया और अपने साथियों को बुला कर लाने की धमकी दे गया। इससे जूनियर डॉक्टर भी सचेत हो गए, उन्होंने साथी जूनियर डॉक्टरों को बुला लिया, अनहोनी की आशंका पर पुलिस फोर्स भी एसएन पहुंच गया।