आगरालीक्स… हीरे माणिक्य से दमकते वस्त्र, माथे पर कस्तूरी तिलक, तिरछी चितवन, होठों पर मधुर मुस्कान, आगरा के श्री गिर्राज जी सेवा मंडल द्वारा गोवर्धन धाम में दिव्य 56 भोग के दर्शन कर श्रदृधालु भार विभोर हो गए। गिर्राज महाराज के जयकारे गूंजने लगे, यह नवां 56 भोग महोत्सव आयोजित किया गया था।
मंगलवार को गिरिराज महाराज तलहटी स्थित गुरु शरणानंद जी आश्रम में 56 भोग की झांकी सजाई गई। 1250 छबरियों में 11 हजार किलो के व्यंजन और मिष्ठान से 56 भोग लगाए गए। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया।
