आगरालीक्स …Agra News” आगरा में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बल्केश्वर का पार्वती घाट डूबा, आज खतरे के निशान को यमुना छू सकती है। घाट के रास्ते पर बैरिकेडिंग करने के बाढ़ चोकियों को सक्रिय कर दिया गया है।
हरियाणा, नई दिल्ली में हो रही बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। इसके साथ ही हथिनी कुंड और गोकुल बैराज से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। हथिनी कुंड से 35 हजार क्यूसिक और गोकुल बैराज से 43 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया। यमुना का जलस्तर 149.62 मीटर तक पहुंच गया है।
बल्केश्वर का पार्वती घाट डूबा, मनोहर पुर के खेतों तक पहुंचा पानी
यमुना का जलस्तर बढ़ने से बल्केश्वर का पार्वती घाट डूब गया है। मनोहरपुर, दयालबाग के यमुना किनारे के खेतों तक पानी पहुंच गया है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से शहर के यमुना किनारे की कॉलोनियों के साथ ही देहात में फतेहाबाद क्षेत्र के 23 गांवों में अलर्ट किया गया है। बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है।
यमुना का जलस्तर बढ़ने पर देखने पहुंच रहे लोग
यमुना का जलस्तर बढ़ने पर लोग देखने के लिए पहुंचने लगे हैं, पार्वती घाट पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। यमुना किनारा मार्ग पर लोग लबालब यमुना के फोटो ले रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। लंबे समय बाद यमुना का जलस्तर बढ़ा है कुछ दिन पहले तक यमूना सूखी हुई थी, बीच में पानी की एक धार दिखाई दे रही थी लेकिन अब जिधर नजर घुमाओ यमुना में पानी की पानी दिखाई दे रहा है। यमुना में जलराशि बढ़ने पर लोग पहुंचने लगे हैं।
आगरा में यमुना का हाल
11 अगस्त को यमुना का जलस्तर 149.62 मीटर
गोकुल बैराज से छोड़ा गया पानी 43 हजार क्यूसिक
हथिनी कुंड से छोड़ा गया 35 हजार क्यूसिक पानी
बाढ़ की चेतावनी का जलस्तर 151.40 मीटर
बाढ़ के खतरे का निशान 152 मीटर