आगरालीक्स…आगरा में 45 लाख की 415 पेटी शराब पुलिस ने ट्रक के अंदर से पकड़ी. पुष्पा फिल्म की तरह तस्करी को दिया जा रहा था अंजाम. अन्तर्राज्यीय गैंग के 02 तस्कर पुलिस ने दबोचे.
आगरा की थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 02 अभियुक्तों को पकड़ा है. पुलिस ने इनके पास से कुल 415 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग ₹45 लाख), घटना में प्रयुक्त ट्रक, 02 मोबाइल फोन एवं ₹4,580/- नकद बरामद किया है. थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग/गश्त की जा रही थी. इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक झरना नाले से पहले फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले रोड के किनारे खड़ा है. इसमें पंजाब मार्का की अवैध शराब तस्करी के लिए भरी हुई है, जो बिहार राज्य में कहीं सप्लाई की जानी है. पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए बताए स्थान पर पहुंचकर, अवैध शराब की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों डालूराम व नानगाराम को गिरफ्तार किया गया.

धान की भूसी के बोरों से ढकी हुई थी शराब
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद अवैध शराब के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि ट्रक में पंजाब मेड 415 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब है जो धान की भूसी के बोरों से ढकी हुयी है जोकि उनके मालिक विजय निवासी बहादुरगढ हरियाणा की है वह अपने मैनेजर दीपक उर्फ दीपाराम के द्वारा शराब की तस्करी पंजाब से सस्ते दामों में खरीदकर बिहार भेजकर अच्छा मुनाफा कमाते है. अभियुक्त डालूराम ने बताया कि वह लगभग 06 साल से दीपक के यहां ड्राइवरी का काम करता है व नानगाराम उसका हेल्पर है और शराब से भरा ट्रक उन्हें मैनेजर दीपक ने सहानपुर में बुलाकर दिया था और वह दोनों फोन से व्हाट्सएप के माध्यम से उनसे कान्टेक्ट में थे, दीपक ने उन्हें कहा था कि वह बिहार पहुँचने पर ही उन्हें बतायेगा कि शराब कहां पहुंचानी है. अभियुक्तों ने बताया कि मैनेजर दीपक डालूराम को इस काम के लिए 50 हजार व नानगाराम को 20 रूपये प्रत्येक चक्कर के देता.
पकड़े गए शातिरों के नाम
डालूराम पुत्र गुणेशाराम निवासी ग्राम सैलउ, जाटो की वस्ती थाना रामसर जनपद बाडमेर राजस्थान।
नानगाराम पुत्र स्व0 हरजी राम निवासी ग्राम पोशाल बिजराड थाना बिजराड जनपद बाडमेर राजस्थान।
वांछित अभियुक्तों का विवरण:-
विजय निवासी बहादुरगढ जनपद झज्जर हरियाणा।
दीपक उर्फ दीपाराम