मथुरालीक्स…70 फीट ऊंचे पानीगांव पुल से यमुना में कूदी विवाहिता. यमुना में अन्य युवती की तलाश कर रही एसडीआरएफ ने बचाया…एक माह बाद लौटी थी मायके से ससुराल
मथुरा के वृंदावन मे मंगलवार सुबह 70 फीट ऊंचे पानीगांव पुल से एक 22 वर्षीय विवाहिता ने यमुना में छलांग लगा दी. संयोग से एसडीआरएफ उस समय यमुना में किसी अन्य युवती की तलाश कर रही थी. एसडीआरएफ ने जब विवाहिता को डूबता देखा तो तत्काल ही उसे यमुना से सुरक्षित बाहर निकाला. महिला को पहले जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर गए जहां से आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.
महिला का नाम पानीघाट के दुर्गापुरम में रहने वाली गुंजन पत्नी राकेश के रूप में हुई है. गुंजन मायके गई हुई थी और एक माह बाद ही अपने ससुराल लौटी थी. परिजनों के अनुसार वह मंगलवार सुबह अचानक घर से निकल गई थी. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.