आगरालीक्स…आगरा के भावना क्लार्क इन, आवास विकास, इंडस्ट्रियल एरिया आदि में भयंकर जाम. कैलाश मेले को लेकर सिकंदरा पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन 32 घंटे तक के लिए हुआ बंद…जानिए रूट डायवर्जन
आगरा का ऐतिहासिक कैलाश मेला आज रविवार शाम चार बजे से शुरू हो गया है. इसको लेकर सिकंदरा चौराहे की ओर आने वाले सभी वाहनों पर सोमवार रात तक के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है. हाइवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल से कोई भी वाहन सिकंदरा नहीं जाएगा. वहीं मथुरा से आने वाले वाहनों को भी मंडी से रोका जा रहा है. कारगिल से सिकंदरा आने वाले हर प्रकार के वाहन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. हर ओर पुलिस की बैरीकेडिंग लगा दी गई है.
जाम ही जाम
आगरा के हाइवे पर सिकंदरा चौराहे पर रूट डायवर्जन लागू होने के बाद से डायवर्ट रूट पर जाम लग गया है. भावना आवास विकास, इंडस्ट्रियल एरिया से गुजर रहे सभी वाहनों के कारण यहां भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई है. किसी भी वाहन को सिकंदरा की ओर नहीं आने दिया जा रहा है.
- ये है रूट डायवर्जन
- सिकन्दरा मण्डी के ऊपर एन. एच.-19 से सिकन्दरा चौराहा की तरफ किसी भी प्रकार का वाहन नहीं आयेगा। यह समस्त वाहन सर्विस रोड से होकर मण्डी अण्डर पास से होकर शास्त्रीपुरम पुल से होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
- एन.एच-19 कैलाश मोड से कैलाश मन्दिर तक समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
- सिकन्दरा मण्डी के नीचे सर्विस रोड से भी समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन सिकन्दरा चौराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा।
- कारगिल पैट्रोल पम्प की तरफ से किसी भी प्रकार का वाहन सिकन्दरा चौराहा की तरफ नहीं जायेगा।
- फिरोजाबाद रामबाग से मथुरा जाने वाले हल्के वाहन गुरुद्वारा गुरू का ताल से गुरूद्वारा आरओबी से करकुंज, कारगिल पेट्रोल पम्प, सिकंदरा आरओबी के नीचे से यूपीएसआईडीसी रोड होकर अपने गंतव्य को जायेगें।
- मथुरा से फिरोजाबाद, अलीगढ, रामबाग(आगरा) को आने वाले हल्के वाहन शास्त्रीपुरम आरओबी से यूपीएसआईडीसी रोड होकर सिकंदरा आरओबी, कारगिल पेट्रोल पम्प करकुंज, भावना टावर से गुरूद्वारा आरओबी होकर अपने गंतव्य को जायेगें।
- एन.एच.-19 गुरुद्वारा से किसी भी प्रकार का वाहन सिकन्दरा चौराहा की तरफ नहीं जाएगा।
- भावना स्टेट तिराहा से किसी भी प्रकार का वाहन ओवर ब्रिज होते हुये गुरूद्वारा की तरफ नहीं जायेगा।
- के. के. नगर कट से किसी भी प्रकार का वाहन एन. एच. 19 पर नहीं आयेगा।
- सोमवार को दिनांक 17.08.2026 को प्रातः 04:00 बजे से जलाभिषेक पूजा-अर्चना तक चार पहिया व बडा वाहन का आवागमन भोगीपुरा से पृथ्वीनाथ फाटक तक प्रतिबन्धित रहेगा।
- सोमवार को दिनांक 17.08.2026 को प्रातः 04:00 बजे से जलाभिषेक / पूजा-अर्चना तक वायु बिहार से किसी भी प्रकार का चार पहिया वाहन वायु बिहार से पृथ्वीनाथ फाटक की तरफ नहीं आयेगा।
- सोमवार दिनांक 17.08.2026 को प्रातः 04:00 बजे से जलाभिषेक / पूजा अर्चना कार्यक्रम तक भारी वाहन/रोडवेज की बसें एन. एच.-19 से वाटर वार्क्स चौराहा पर नहीं आयेंगी।
- सोमवार दिनांक 17.08.2026 को प्रातः 04:00 बजे से जलाभिषेक / पूजा अर्चना कार्यक्रम तक समस्त प्रकार के चार पहिया / दोपहिया वाहनों को क्लब चौराहा से माल रोड से विक्टोरिया पार्क तिराहा से यमुना किनारा मार्ग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगें ।
- सोमवार दिनांक 17.08.2026 को प्रातः 04:00 बजे से जलाभिषेक पूजा अर्चना कार्यक्रम तक एकता थाना से राजेश्वर मन्दिर की तरफ समस्त प्रकार के चार पहिया / दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
- सोमवार दिनांक 17.08.2026 को प्रातः 04:00 बजे से जलाभिषेक पूजा अर्चना कार्यक्रम तक राजपुर चुगीं चौराहा से राजेश्वर मन्दिर की तरफ समस्त प्रकार के चार पहिया / दो पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।