आगरालीक्स…आगरा में कल बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने जताए आसार. उमसभरी गर्मी से बेहाल हो रहे आगरावासी. जानें आज कितना रहा तापमान
आगरा में उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हैं. बारिश न होने से ये गर्मी और अधिक बढ़ गई है. दिन में निकल रही धूप और हवा न चलने से गर्मी अब चुभने वाली हो गई है. मौसम विभाग द्वारा आगरा में लगातार बारिश के आसार भी जताए जा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है. पूरा मानसून सीजन आगरा में कम बारिश हुई हे.
बारिश न होने और दिन में निकल रही धूप के कारण आगरा का तापमान भी बढ़ा हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा में बारिश हो सकती है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 17/08/26) 34.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 17/08/26) 26.4
Departure from Normal(oC) –