आगरालीक्स…आगरा के कैलाश मेले में लगे सैकड़ों भंडारे. लायंस क्लब आकाश ने सिकंदरा—बोदला रोड पर तो खंदारी तिराहे पर भी लगा विशाल भंडारा. भक्तों ने पूरे दिन ग्रहण किया प्रसाद
आगरा के कैलाश मेले में सैकड़ों स्थानों पर भंडारे आयेाजित किए गए हैं. सिकंदरा से कैलाश रोड पर ही नहीं बल्कि बोदला सिकंदरा रोड, खंदारी तक कई स्थानों पर भंडारों का प्रसाद भक्तों ने ग्रहण किया. सिकंदरा-बोदला रोड स्थित गठबंधन मैरिज होम पर कैलाश महादेव मंदिर मेले के अवसर पर लायंस क्लब आकाश द्वारा भंडारा शिविर लगाया गया. शिविर में श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं भोजन वितरित किया गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, सचिव संजय अग्रवाल, क्लब कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार गुप्ता, सतीश अग्रवाल, ब्रजराज सिंह, राजेश चतुर्वेदी आदि सदस्य उपस्थित रहे.
खंदारी तिराहे पर हुआ विशाल भंडारा
श्रावण मास के पवित्र माह में तृतीय सोमवार को कैलाश मेले के उपलक्ष्य में खंदारी तिराहा स्थित शेल्टर होम, पुरानी चुंगी चौकी पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. क्षेत्रीय पार्षद सुनील शर्मा जी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से आयोजित इस भंडारे में कैलाश मेले में आए हजारों भक्तजनों ने पूरे दिन प्रसाद ग्रहण किया. भंडारे के सफल संचालन में अनिल शर्मा, भानु शर्मा, ठाकुरदास सोन एवं संभव पांडे का विशेष सहयोग रहा। वहीं सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति आगरा पंजीकृत के पदाधिकारी आशुतोष गौतम, राजेंद्र पाराशर एवं विमल मिश्रा का भी विशेष योगदान रहा. इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा, बृजेश गौतम, देवेंद्र शर्मा, हरिओम शर्मा, मूलचंद शर्मा, शिवदत्त शर्मा, भवतोष गौतम, श्रीमती प्रीति मिश्रा, नानक मिश्रा, श्रीमती दुर्गेश मुद्गल, मुकेश पाराशर, डॉ. रामेंद्र शर्मा एवं रवि (कवि) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.