आगरालीक्स… आगरा में रात में मेयर नवीन जैन क्या कर रहे हैं, पफेसबुक पर फोटो शेयर किए जा रहे हैं। दिन में गंदगी फैल रही है और रात में सफाई की जा रही है, इसके बाद भी शहर में गंदगी के ढेर लगे हैं।
आगरा में भाजपा से चुने गए मेयर नवीन जैन से लोगों की उम्मीद ज्यादा हैं वे भी सोशल मीडिया के दौर में लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहते हैं। शहर में रात में चल रही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए बुधवार रात को मेयर नवीन जैन निकले, कमला और दयालबाग में उन्होंने सफाई कर्मियों को निर्देश देते हुए फोटो कराए, इन फोटो को उनकी पफेसबुक पर अपलोड किया गया है।
16 दिसंबर को नगर निगम में टॉयलेट की साफ
आगरा के भाजपा से चुने गए मेयर नवीन जैन नगर निगम पहुंचे, टॉयलेट करने गए तो शौचालय गंदे थे, किससे कहते, खुद ही मास्क लगाकर टॉयलेट साफ करने में जुट गए।
मेयर नवीन जैन शपथ लेने के बाद पहली बार शुक्रवार को नगर निगम पहुंचे, सुबह 10 बजे नगर निगम में पहुंचने के बाद वे निरीक्षण करने लगे। टॉयलेट की तरफ गए तो दो में काम चल रहा था और दो टॉयलेट गंदे पडे थे। इसे देख उन्होंने मास्क मंगा लिया और गंदे टॉयलेट की खुद ही सफाई करने लगे। उन्होंने मग में पानी लेकर टॉयलेट की गंदी दीवार और फर्श को साफ किया।

झाडू लगाई और निरीक्षण किया
मेयर नवीन जैन ने नगर निगम परिसर में झाड़ू लगाई। निगम अधिकारियों से परिसर में सफाई करने के लिए कहा। इसके बाद जेसीबी से कूड़ा उठाया गया। उन्होंने कर निर्धारण कार्यालय, वित्त कार्यालय सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया।
पहले नगर निगम को किया जाएगा साफ
मेयर नवीन जैन ने प्रेसवार्ता में कहा कि सफाई की शुरुआत घर से होती है। इसलिए सबसे पहले निगम परिसर की सफाई की जाएगी, उन्होंने लोगों से सड़कों पर कूडा फेंकने की जगह डस्टबिन में डालने के लिए कहा, इसके लिए एक माह का विशेष सफाई अभियान शुरू होगा। जहां कूड़ा पड़ा हुआ है। उसे उठाया जाएगा। विशेष टीम का गठन होगा। इसमें पार्षद व क्षेत्रीय लोगों व संगठनों की मदद ली जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम की आय बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। हाउस टैक्स की वसूली पर ध्यान दिया जाएगा। अवैध होर्डिग्स को हटाया जाएगा। जन शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम संचालित होगा। नगर निगम परिसर में धूमपान, गुटखा खाने वालों पर 100 रुपये का जुर्माना लगेगा।