आगरालीक्स…बारिश को तरस रहा आगरा, गर्मी कर रही बेहाल. आगरा में बारिश को लेकर सारे पूर्वानुमान हो रहे फेल. पूर्वी यूपी के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति
यूपी के पूर्वी क्षेत्र के कई जिलों में इस समय भारी बारिश हो रही है. हाल ये है कि कई जिले ऐसे हैं जहां बाढ़ जैसी स्थिति तक बन गई है लेकिन वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश नाममात्र के लिए हो रही है. आगरा और आसपास के जिले तो बारिश के लिए तरस रहे हैं. आसमान में बादलों का डेरा लगता है और वो बिना बारिश किए ही निकल जाता है. उमसभरी गर्मी ने लोगों को बुरी तरह से बेहाल कर दिया है.
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार केा आगरा का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा. जो कि सामान्य से अधिक है. मौसम विभाग ने अभी भी आगरा में जोरदार बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार 19 अगस्त को आगरा में तेज बारिश हो सकती है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 18/08/26) 34.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 18/08/26) 27.1
Departure from Normal(oC) 0.4