आगरालीक्स ..(जकी, सिटीजन जर्नलिस्ट) आपको शायद आभास न हो लेकिन आगरा में ताजमहल की झलक पाने के लिए मारामारी मची हुई है। लाइन लगने के बाद खत्म नहीं होती, शाम होते होते धक्कामुक्की होने लगती है। गुरुवार को ताजमहल के पूर्वी गेट पर प्रवेश को लेकर धक्कामुक्की से कई पर्यटक घायल हो गए। पर्यटकों ने हंगामा और नारेबाजी की।
दुनिया में दो ही तरह के लोग हैं, एक वे जिन्होंने ताजमहल देखा है और दूसरे वे जो ताजमहल नहीं देख सके। क्रिसमस की छुटटी के बाद यह प्रासंगिक लग रहा है। यहां ताजमहल का दीदार करने के लिए 30 हजार से अधिक पर्यटक आगरा आ रहे हैं। सुबह से ताजमहल की टिकट और उसके बाद प्रवेश के लिए पश्चिमी गेट, पूर्वी गेट और दक्षिणी गेट पर पर्यटकों की लंबी लाइन लग रही है।
500 मीटर की लाइन, शाम होते ही हंगामा
सुबह से ताजमहल के प्रवेश द्वारों पर 500 मीटर लंबी लाइन लग जाती है। पर्यटक घंटों लाइन में खडे होकर अपने नंबर का इंतजार करते हैं। मगर, शाम होते ही ताजमहल के बंद होने का समय आते ही पर्यटक हंगामा कर रहे हैं, उनकी ताजमहल का दीदार करने की उम्मीद आंखों के साथ टूटती नजर आती है
वीडियो के लिए क्लिक करें
धक्कामुक्की में हुए घायल
गुरुवार को ताजमहल के पूर्वी गेट पर शाम होते ही प्रवेश के लिए पर्यटकों में धक्कामुक्की होने लगी। इससे कई पर्यटकों के चोट आ गई, पर्यटकों ने जमकर हंगामा किया।
क्रिसमस पर पर्यटकों की रिकार्ड भीड
आगरा में क्रिसमस पर ताजमहल देखने के लिए रिकॉर्ड पर्यटक आए, करीब 34 हजार पर्यटकों ने ताजमहल के दीदार के लिए टिकट खरीदी, उनके साथ बच्चे भी थे, जिनके लिए टिकट नहीं लेनी होती है। भीड को नियंत्रित रखने और पर्यटकों की सुविधा के लिए पुलिस फोर्स और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए।
आगरा में तीन दिन से पर्यटकों का हुजूम लगा हुआ है, क्रिसमस की छुटटी पर शनिवार, रविवार और सोमवार को रिकॉर्ड पर्यटक ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचे। सुबह से ही ताजमहल के पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी गेट पर पर्यटकों की लंबी लाइन लग गई। घंटों लाइन में लगने के बाद पर्यटक ताजमहल में प्रवेश कर सके।
रिकॉर्ड पर्यटक पहुंचे
सोमवार को 28470 भारतीय पर्यटक, 4718 विदेशी और 560 सार्क देशों के पर्यटक ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचे। इतनी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से व्यवस्थाएं चरमरा गईं, इसके बाद पुलिस फोर्स और मजिस्ट्रेट लगाए गए।