आगरालीक्स…आगरा में कल गुरुवार को मेट्रो की सेवाएं पूरी तरह से रहेंगी बंद. मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक होगी फाइनल इंटीग्रेटेड टेस्टिंग…
आगरा मेट्रो के कॉरिडोर-1 (ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा) के अंतर्गत शेष सेक्शन – मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो संचालन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में वर्तमान में संचालित सेक्शन (ताज ईस्ट गेट–मनकामेश्वर) तथा नवनिर्मित शेष सेक्शन (मनकामेश्वर-आईएसबीटी) की समग्र (इंटीग्रेटेड) फाइनल टेस्टिंग गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को की जाएगी। इस परीक्षण के मद्देनजर 20 अगस्त 2026 को आगरा मेट्रो सेवाएं पूर्णतः बंद रहेंगी तथा यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। इस टेस्टिंग में मेट्रो के सभी सिस्टम्स का समग्र परीक्षण किया जाएगा एवं यह परीक्षण संचालन हेतु अति आवश्यक है।
यूपीएमआरसी की ओर से बताया गया है कि यह व्यवस्था केवल 20 अगस्त 2026 के लिए लागू रहेगी। शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 से मेट्रो सेवाएं पूर्ववत अपने निर्धारित समयानुसार प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक संचालित होंगी।