आगरालीक्स…अगले तीन घंटे में आगरा में हो सकती है बारिश. 8 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
भीषण उमसभरी गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बुधवार शाम को आगरा में तेज बारिश के आसार जताए हैं. सचेत ऐप पर शाम 4 बजे जारी सूचना के अनुसार आने वाले तीन घंटों में आगरा में तेज बारिश हो सकती है. आगरा के अलावा, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, फर्रूखाबाद, जालौन, कासगंज और मैनपुरी के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है.
आगरा में इस समय भीषण उमसभरी गर्मी पड़ रही है. बादलों का डेरा लगता है लेकिन वो बिना बरसे ही निकल जा रहा है. दोपहर में धूप निकलने से तापमान भी बढ़ा है. इस मानसूनी सीजन में मौसम विभाग ने कई बार आगरा में तेज बारिश के आसार जताए हैं लेकिन बारिश नहीं हुई है.