आगरालीक्स…आगरा में 11वें के छात्र को हुआ अपनी टीचर से प्यार. नजदीकियां बढ़ीं और दोनों घूमने के लिए आगरा से बाहर चले गए. इस तरह दोनों को पुलिस ने ढूंढा
आगरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कक्षा 11वीं में पढ़ने वाले एक छात्र को अपनी ही श्शिक्षिका से प्यार हो गया. माता पिता के डांटने से परेशान छात्र अक्सर शिक्षिका से बात करने लगा जिससे दोनेां के बीच नजदीकियां होने लगीं. एक दिन पिता ने डांटा तो छात्र स्कूल बंक मारकर शिक्षिका के पास पहुंच गया. यहां से दोनों आगरा से बाहर घूमने के लिए निकल गए.
ग्वालियर, बयाना, कैलादेवी गए
दोनों एक साथ स्कूटी से कैंट स्टेशन पहुंच गए. यहां स्कूटी को खड़ा किया और ट्रेन से ग्वालियर चले गए. यहां से बयाना पहुंचे और बाद में कैलादेवी चले गए. वहां से दोनों एक साथ घूमते हुए मथुरा आ गए और यहां से छात्र दिल्ली निकल गया.
पुलिस में की शिकायत
इधर छात्र के गायब होने से परिजन परेशान थे और उन्होंने पुलिस से शिकायत की. उन्होंने शिक्षिका पर बेटे को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया. पुलिस भी दोनों की तलाश में जुट गई. बुधवार रात को शिक्षिका ने खुद के मथुरा में होने की जानकारी दी और छात्र ने खुद को दिल्ली में बताया. इस पर पुलिस टीम पहुंच गई और दोनों को थाने ले आई.
नहीं चाहते कोई कार्रवाई
थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में छात्र के बयान दर्ज कराए जाएंगे. थाने में आने के बाद दोनों के परिवार वाले आ गए. वे काफी शर्मिंदा थे. छात्र के परिजनों ने शिकायत वापस लेने की बात कही. इसके बाद छात्र और शिक्षिका अपने अपने घर चले गए.