Tuesday , 25 August 2026
Home आगरा Agra News: Police nabbed three accused who vanished with jewelry after deceiving jewelers…#agranews
आगरा

Agra News: Police nabbed three accused who vanished with jewelry after deceiving jewelers…#agranews

82

आगरालीक्स…आगरा में ज्वेलर्स को झांसा देकर आभूषण लेकर हुए गायब. पुलिस ने तीन आरोपियों को छह घंटे में पकड़ा. आभूषण भी किए बरामद

आगरा के थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने ज्वेलर्स को पुराने सोने के आभूषण खरीदने का झांसा देकर आभूषण लेकर गायब हुए तीन आरोपियों को छह घंटे के अंदर अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चार पीली धातु के कंगन और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

पुलिस के अनुसार ताजगंज के नगला कली में रहने वाले सुनील कुमार की वीएसआर ज्वेलर्स नाम से दुकान है. वह करीब 20 साल से आभूषण का कारोबार कर रहे हैं. उनके अनुसार राजा की मंडी में रहने वाला संजय वर्मा से वह आभूषण बनवाने का काम कराते हैं. बुधवार को संजय ने उन्हें बताया कि ननुआ उर्फ लियाकत और इमरान उर्फ रहीम पुराने आभूषण खरीदना चाहते हैं. इस पर सुनील संजय को साथ लेकर शाहदरा स्थित इमरान के आफिस में पहुंंचे. यहां ननुआ और इमरान मिले. ज्वेलर्स ने आभूषण दिखाई जिसमें एक जोड़ी चूड़ी सेल और ब्रेसलेट पसंद किया गया. रुपये मांगने पर आरोपियों ने पहले आभूषण सुरार से चेक कराने को बोला.

इस पर ननुआ आभूषण लेकर चला गया. काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो संजय और इमरान भी वहां से उसे देखने के बहाने निकल गए. इसके बाद तीनों वापस नहीं लौटे. अपने साथ हुए झांसे को लेकर पीड़ित ज्वेर्स ने तहरीर दी. पुलिस ने झरना नाला के पास से ननुआ, इमरान और संजय वर्मा को अरेस्ट कर लिया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Traffic routes in Agra will be diverted tomorrow due to Barawafat…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल बारावफात को लेकर रूट रहेगा डायवर्ट. लोहामंडी, मदिया कटरा,...

आगरा

Agra News: Find out what will be special and what arrangements are in place for the Ramlila and Janakpuri in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की रामलीला और जनकपुरी में जानिए क्या होगा खास और क्या...

आगरा

Agra News: Health Department in Agra on alert over rising swine flu cases in Delhi…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आने वाले पर्यटकों की होगी स्क्रीनिंग. दिल्ली में स्वाइन फ्लू...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th August 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!