Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Agra Traffic News: Route Diversion for Fourth Monday Mela on Prathvinath Temple
बिगलीक्स

Agra Traffic News: Route Diversion for Fourth Monday Mela on Prathvinath Temple

152

आगरालीक्स …आगरा में कल से सावन के चौथे सोमवार को
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर मेला के लिए रूट डायवर्जन, आज ही निपटा लें जरूरी काम।
आगरा में सावन के चौथे सोमवार पर 24 अगस्त को पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर मेला लगेगा। शिव मंदिर में कावंड़ चढ़ाने के लिए श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसे देखते हुए कल यानी 23 अगस्त ​रविवार शाम चार बजे से रूट डायवर्जन किया गया है यह 24 अगस्त तक लागू रहेगा।
आंतरिक डायवर्जन

  • वायु विहार तिराहा से चार पहिया वाहन पृथ्वीनाथ फाटक की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें अमरपुरा-बोदला मार्ग से भेजा जाएगा।
  • पृथ्वीनाथ फाटक से भोगीपुरा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • भोगीपुरा चौराहा से पृथ्वीनाथ फाटक के बीच के संपर्क मार्गों से आने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी।
  • तहसील तिराहा से कोई वाहन रुई की मंडी चौराहा की ओर नहीं जाएगा। वाहनों को पंचकुइयां, कोठी मीना बाजार, मारुति स्टेट और बोदला के रास्ते भेजा जाएगा।
  • रुई की मंडी से भोगीपुरा की ओर जाने वाले वाहनों को बैरियर लगाकर तहसील चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • रामनगर की पुलिया से शंकरगढ़ की पुलिया की ओर वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
  • सीओडी तिराहा से भोगीपुरा चौराहा की ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे।
  • शाहगंज चौराहा से भोगीपुरा और रुई की मंडी की ओर जाने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • स्पीड कलर लैब चौराहा से शाहगंज की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।

प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास विशेष व्यवस्था
24 अगस्त को सुबह चार बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक श्री कैलाश महादेव, रावली महादेव, राज-राजेश्वर महादेव, बल्केश्वर महादेव और मनकामेश्वर महादेव मंदिरों के आसपास बैरियर लगाकर यातायात का संचालन किया जाएगा। राज-राजेश्वर महादेव मंदिर की ओर राजपुर चुंगी और एकता थाना की ओर से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

बाहरी डायवर्जन

  • मथुरा से आने वाले वाहन एनएच-19 से फिरोजाबाद की ओर जा सकेंगे।
  • फिरोजाबाद से जयपुर जाने वाले भारी वाहन रुनकता और रेपुरा जाट से दक्षिणी बाइपास होकर जाएंगे।
  • अलीगढ़ की ओर से आने वाले वाहन खंदौली से मुढ़ी चौराहा, एत्मादपुर होते हुए एनएच-19 से जाएंगे।
  • भरतपुर और फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले भारी वाहन महुअर से दक्षिणी बाइपास होकर निकलेंगे।
  • यमुना एक्सप्रेस-वे से आगरा आने वाले वाहन खंदौली से न उतरकर कुबेरपुर होकर गंतव्य जाएंगे।
  • जलेसर की ओर से आने वाले वाहन मुड़ी चौराहा और एत्मादपुर से एनएच-19 पर जाएंगे।
  • रामबाग से हाथरस की ओर जाने वाले भारी वाहन एनएच-19 से एत्मादपुर, बरहन तिराहा और मुड़ी चौराहा होकर जाएंगे।
  • शाहदरा चुंगी से हाथरस जाने वाले भारी वाहन एनएच-19, एत्मादपुर, बरहन तिराहा और मुड़ी चौराहा होकर निकलेंगे।
  • रामबाग और शाहदरा चुंगी से जलेसर जाने वाले भारी वाहन एनएच-19 से टूंडला होकर जाएंगे।
  • ग्वालियर और जयपुर से अलीगढ़ जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाइपास, एनएच-19, कुबेरपुर और यमुना एक्सप्रेस-वे से जाएंगे।
  • फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे, इनर रिंग रोड और गुतिला अंडरपास से वैकल्पिक मार्गों पर जाएंगे।
  • शमशाबाद से आने वाले भारी वाहन गुतिला अंडरपास और इनर रिंग रोड से रमाडा होते हुए जाएंगे।
  • पथौली नहर चौराहा से वायु विहार तिराहा होकर आगरा आने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • अमरपुरा चौराहा से ट्रक, ट्रोला, कंटेनर, टैंकर और बस को बोदला की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
  • एनएच-19 से कोई भी भारी वाहन महानगर में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर पर करें काल

यातायात संबंधी सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर संपर्क किया जा सकता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!