आगरालीक्स …आगरा के संजय प्लेस के टॉवर में बेसमेंट में लगी आग, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
आगरा के संजय प्लेस में फ्रैंडस टावर है, इसके बेसमेंट में
विज्ञापन के लिए बनने वाले फ्लेक्सी का गोदाम है। भूतल के साथ ही अन्य तलों पर कार्यालय हैं। सुबह गोदाम में आग लग गई, इसके साथ ही बेसमेंट भी है।
जिम जाने वालों ने दी आग की सूचना
टावर स्थित जिम में व्यायाम कर रहे लोगों ने धुआं भरने पर आग की सूचना दी। काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। मगर, तब तक गोदाम में रखा सामान जलकर स्वाह हो गया।