आगरालीक्स…आगरा में आज फिर हुई बारिश लेकिन कुछ ही इलाकों में. आधे से ज्यादा शहर में एक बूंद नहीं पड़ी. तीन दिन से ऐसा ही हो रहा. उमस और बढ़ी. जानें आज कितना रहा तापमान
आगरा में पिछले तीन दिन से बारिश का अजब खेल चल रहा है. कुछ इलाकों में बारिश झमाझम हो रही है तो वहीं आधे से ज्यादा शहर में पानी ही नहीं पड़ रहा है. आज भी सिकंदरा, आवास विकास आदि इलाकों में दोपहर में तेज बारिश हुई है लेकिन बाकी के क्षेत्रों में केवल बादल ही छाए रहे. इससे उमस और ज्यादा बढ़ गई है.
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार बहुत कम हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 22/08/26) 33.4
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 22/08/26) 26.7
Departure from Normal(oC) -0.1