मथुरालीक्स…जन्माष्टमी को लेकर अभी से मथुरा—वृंदावन में होटल हुए बुक. तेजी से हो रही एडवांस बुकिंग. जनमाष्टमी पर बांकेबिहारी में श्रद्धालुओं के लिए यह होगी व्यवस्था…
मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं. वहीं तेजी से मथुरा—वृंदावन के सभी होटल, गेस्ट हाउस और आश्रमों में एडवांस बुकिंग तेज हो गई है. जन्माष्टमी पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन और मंगला आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं ने अभी से बुकिंग कर ली है. जन्माष्टमी पर देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के मथुरा—वृंदावन पहुंचने की संभावना है. होटल संचालकों के अनुसार उनके पास लगातार बुकिंग के लिए फोन आ रहे हैं. श्रद्धालुओं की प्राथमिकता मंदिर के पास ही ठहरने की है.
बांकेबिहारी में जन्माष्टमी की रात के बाद सुबह होने वाली मंगला आरती को लेकर भक्तों में काफी उत्साह रहता है. दूरदराज से आने वाले भक्त कई दिन पहले वृंदावन पहुंचकर आरती में शामिल होने की तैयारी करते हैं. इसी के चलते मंदिर क्षेत्र के आसपास स्थित होटल और आश्रमों में कमरों की मांग बढ़ गई है. हालांकि मंगला आरती में प्रवेश को लेकर नियम हाईपावर्ड कमेटी ने बना दिए हैं. मंगला आरती में 600 से ज्यादा श्रद्धालु शामिल नहीं होंगे.