आगरालीक्स…रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री होगा रोडवेज का सफर. साथ में एक सहयोगी भी करेगा फ्री में बस यात्रा…सीएम योगी ने दिया महिलाओं को बड़ा उपहार
रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को फ्री बस यात्रा का बड़ा उपहार दिया है. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगे. इसके साथ उनके एक सहयोगी को भी फ्री में सफर कराया जाएगा.
सीएम योगी ने परिवहन, पुलिस और प्रशासन को महिलाओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित कराने के कड़े आदेश दिए हैं. इसके साथ ही महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड प्रमुख मार्गों पर सक्रिय रहेगा और बस चालकों की निगरानी की जाएगी ताकि नशे की हालत में कोई वाहन न चला सके.