मथुरालीक्स…जन्माष्टमी पर मथुरा आ सकते हैं सीएम योगी. बरसाना में राधारानी के भी कर सकते हैं दर्शन. अभी से तैयारियों में जुटा प्रशासन. ये होगा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा आ सकते हैं. वे मथुरा दौरे पर साधु संतों से भेंट करेंगे और बरसाना में भी श्री राधारानी के दर्शन कर सकते हैं. सीएम योगी के इस संभावित दौरे को लेकर मथुरा प्रशासन ने अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.
सीएम योगी के 3 सितंबर को मथुरा आने की संभावना है. उनका यह कार्यक्र्म दो दिनों का होगा. पहले दिन वह मथुरा वृंदावन में साधु संतों से भेंट करेंगे और बरसाना में श्री राधारानी का आशीर्वाद लेने और दर्शन करने जाएंगे. इसके बाद चार सितंबर को जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे. जन्माष्टमी पर मथुरा वृंदावन में देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं.