आगरालीक्स आगरा में परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे युवक ने कहा, उसके साथ भी हो सकती है नीले ड्रम वाली घटना।
आगरा में रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में कपल पहुंचे। अलीगढ़ के रहने वाले युवक ने छह साल पहले आगरा के युवक से लव मैरिज की थी। ढ़ाई साल पहले पत्नी युवक से अलग रह रही है, पत्नी ने आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की। दोनों को रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पर बुलाया गया।
पत्नी ने कहा अलग मकान लेकर रहे पति
परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के दौरान पत्नी ने आरोप लगाए कि पति उसका मानसिक और शरीरिक उत्पीड़न करता है। ससुराल वाले भी पति का साथ देते हैं, पति अलग मकान लेकर रखने को तैयार हो जाएं तो वह साथ चलने को तैयार है।
पति बोला नीले ड्रम जैसी हो सकती है घटना
पत्नी की शर्त पर पति ने आरोप लगाए कि पत्नी की एक अन्य युवक से मित्रता है, उसे डर है कि पत्नी उसे परिवार से दूर ले जाकर नीले ड्रम जैसी घटना कर सकती है। उन्हें अब आगे की तिथि दी गई है।