आगरालीक्स आगरा में सावन के चौथे सोमवार पर बारिश के बीच श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर मेला में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, शिव मंदिरों में सुबह से चढ़ाई जा रही कांवड़।
आगरा में सावन के सोमवार पर चारों दिशाओं में विराजमान शिव मंदिरों पर मेला लगता है। चौथे सोमवार पर पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर मेला का रविवार को शुभारंभ हुआ। रात में ही कांवड़ चढ़ाई जाने लगी, सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मेले का शुभारंभ मेले केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, एमएलसी विजय शिवहरे आदि ने किया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष संस्थापक मंहत अजय राजौरिया, सचिव सतेंद्र तिवारी, सदस्य मुकेश कुशवाह, रोहिताश्व श्रीवास्तव, आकाश ग्रोवर, ओजस्वी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
शिव मंदिरों पर सुबह से ही भीड़
सावन के सोमवार पर श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन श्री कैलाश मंदिर, बल्केश्वर मंदिर, रावली मंदिर, श्री राजेश्वर मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ है। शिव मंदिरों के आस पास भी रूट डायवर्जन किया गया है।