आगरालीक्स…आगरा के नामनेर के पास 80 फीट गहरे कूएं में गिरा व्यक्ति. जान पर खेलकर फायरमैन नीचे उतरा और बचा ली जान
आगरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में नामनेर के पास एक व्यक्ति करीब 80 फीट गहरे कुएं में गिर गया. इसकी जानकारी पर फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू चलाया और सफल रेस्क्यू कर युवक की जान बचाई. यह घटनरा तब हुई जब कुएं में फंसे व्यक्ति की चीखें सुनाई दीं. आसपास के लोगों ने जब चीखें सुनीं तो अफरातफरी मच गई. इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई.
फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू चालू किया. टीम के एक फायरमैन ने बीए सेट पहनकर अपनी जान जोखिम में डालकर कुएं में प्रवेश किया. चेयर नॉट की मदद से व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की गई. समय रहते इस सफल रेस्क्यू आपरेशन के लिए आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम की सराहना की.